बरेली ।सर्किट हाउस पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भाजपा पदाधिकारियो से मुलाकात की और पार्टी की गतिविधियों को जाना। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांवड़ यात्रा के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- “समाजवादी पार्टी का चरित्र हमेशा हिंदू समाज से जुड़े मुद्दों पर विवादित टिप्पणी करने वाला रहा है। चाहे हमारे धर्मगुरुओं की बात हो या हमारी आस्था व परंपराओं की—उनकी सरकार के दौरान कांवड़ यात्रा पर कई बार रोक लगाने की कोशिश की गई। लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार में हर व्यक्ति को अपनी धार्मिक आस्था के अनुरूप त्यौहार मनाने की पूरी स्वतंत्रता है। सरकार ने सभी समुदायों के त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हों, इसके लिए पुख्ता व्यवस्था की है। कांवड़ यात्रा करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी हुई है, और सरकार ने इसे शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं वही”भूपेंद्र चौधरी ने आगे कहा,”अगर कोई कानून अपने हाथ में लेता है, तो सरकार उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करेगी। प्रदेश में कानून का राज है, अराजकता की इजाजत किसी को नहीं है। पुलिस जांच कर रही है, और जांच के बाद ही सारी बातें स्पष्ट होंगी। लेकिन समाजवादी पार्टी जिस तरह धार्मिक कार्यक्रमों को विवादित करने की कोशिश कर रही है, वह संदेहास्पद है और यह किसी षड्यंत्र का हिस्सा भी हों सकता है।
बरखेड़ा : सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के नगरा चौराहे के पास एक निर्माणाधीन मकान में महिला से…
पीलीभीत। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को गांधी स्टेडियम से विशाल तिरंगा रैली…
पीलीभीत। थाना जहानाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव और…
बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के गांव अर्सिया बोझ निवासी ईश्वरबती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना…
बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…