Advertisement

home

“मिटटी में हाथ, दिल वतन के साथ” के अंतर्गत वृक्षारोपण और पर्यावरण पर बच्चों ने सुनाई कविता और दिए भाषण

पीलीभीत। रविवार को चिल्ड्रन इस्लामिक आर्गेनाइजेशन (सीआईओ )की मुहिम “मिटटी में हाथ, दिल वतन के साथ” के अंतर्गत वृक्षारोपण और पर्यावरण पर एक कविता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन फलाह ए आम स्कूल में किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूल के 27 बच्चों ने भाग लिया बच्चों ने  कविता पाठ और भाषण दिए ।

कार्यक्रम का आरंभ हाफ़िज नईम नदवी ने किया। उरूसा फातिमा क़ादरी ने उद्घाटन उद्बोधन दिया। कविता पाठ में हसन प्रथम,फाइज़ाह द्धितीय, मिस्बाह तृतीय आये और भाषण प्रतियोगिता में दिलकश प्रथम,नमरा द्धितीय और सफिया तृतीय आयी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीलीभीत प्रेस क्लब के अध्यक्ष पर्यावरण प्रेमी डॉ0 अमिताभ अग्निहोत्री ने कहा कि ये बहुत अच्छी मुहीम है और इसे और स्कूलों को भी अपनाना चाहिए और पेड़ लगाने के बाद हमको उसकी देखभाल भी करनी चाहिए , जिससे वो फल-फूल सके और हमारा पर्यावरण शुद्ध हो जाये हमारी वातावरण में गैसों का संतुलन ठीक रहे और हम जो करें उसका फायदा दूसरों को मिले कार्यक्रम की अध्यक्षता नजमुल हसन क़ादरी ने की निणयाक मंडल में श्री मो0रज़ा खा, तारिक मक़बूल,शरीफ अंसारी, शहज़ाद शम्सी,और अब्दुल मोहीत थे कार्यक्रम का संचालन असना शम्सी ने किया और आभार फाइक़ा शम्सी ने जताया कार्यक्रम में अधिक संख्या में अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

9 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

19 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

22 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

23 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

24 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago