Advertisement

home

वन-वे में घुसी कार ने होमगार्ड जवान को 5 किमी तक घसीटा, बोनट पर चढ़ बचाई जान,चालक पर मुकदमा दर्ज

बरेली। देर रात ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड अजीत कुमार की जान पर बन आई जब उन्होंने चौपुला पुल के नीचे वन-वे में घुसने की कोशिश कर रही एक कार को रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ने रफ्तार बढ़ा दी जिससे जान बचाने के लिए होमगार्ड कार के बोनट पर चढ़ गए चालक ने कार नहीं रोकी और होमगार्ड को करीब 5 किलोमीटर तक बदायूं रोड से होते हुए मिशन कंपाउंड तक घसीटता ले गया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

टीएसआई गजेंद्र सिंह ने अपनी कार से पीछा किया और वायरलेस से सूचना दी जिससे पुलिस ने आगे बैरियर लगा दिए खुद को बचाने के लिए होमगार्ड ने मिशन कंपाउंड के पास गति कम होते ही कार से छलांग लगाई चालक धमकाते हुए कार लेकर फरार हो गया घटना रात करीब 11:45 बजे की है जिले भर में नाकाबंदी कर आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया वहीं आरोपी पुलिस हिरासत में माफी मांगता नजर आ रहा है कह रहा है गलती हो गई आगे से ऐसा नहीं होगा यातायात नियमों का पालन करूंगा आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago