Advertisement

home

पीलीभीत: दबंगों की धमकी से परेशान परिवार ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार 

पीलीभीत।शहजाद पुत्र शहजादे ने पुलिस अधीक्षक से एक गंभीर शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि कुछ दबंग व्यक्तियों ने उनके परिवार को धमकी दी है और उनके घर की संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया है।

शहजाद ने बताया कि उनका परिवार बीसलपुर रोड स्थित एक संपत्ति पर रह रहा है, जिसे उन्होंने 2006 में शकीलुईरहमान से बैनामा कराया था। बाद में बैंक से लोन लिया था, लेकिन आर्थिक स्थिति बिगड़ने के कारण कुछ किस्तें समय पर जमा नहीं हो पाईं। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए बैंक अधिकारियों ने बिना सूचना के सन 2014 में विजय गंगवार नाम के व्यक्ति को संपत्ति का बैनामा कर दिया।
शहजाद का आरोप है कि जब उन्हें इस बारे में जानकारी मिली, तो उसने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में मुकदमा दायर किया, और एक समझौता नामा भी हुआ, जिसमें विजय गंगवार ने कहा था कि संपत्ति की बिक्री होने पर वे दोनों पक्ष आधे-आधे पैसे बांट लेंगे। हालांकि, विजय गंगवार ने उसके कई प्रयासों के बावजूद कोई बात नहीं की और उनका परिवार अब भी उक्त संपत्ति पर निवास कर रहा है।

कुछ दिन पहले, यशवंत सिंह और गोपाल शर्मा नामक व्यक्तियों ने शहजाद के परिवार को धमकी दी और कहा कि वे हिंदू जागरण मंच और हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य हैं। धमकी देने वालों ने कहा कि यदि परिवार ने संपत्ति खाली नहीं की, तो वे बुलडोजर से घर को गिरा देंगे। शहजाद ने इस बारे में पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और कहा कि यदि इन दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो उनके परिवार के पास आत्महत्या करने को मजबूर होगा।

फिलहाल शहजाद ने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक के पास सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago