कांवड़ यात्रा के दौरान भुता इलाके कार की साइड लगने के बाद कांवड़ियों ने हंगामा किया। पत्थर मारकर कार का शीशा तक तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा और जैसे तैसे मामला शांत कराया।
पूरा मामला शनिवार शाम बरेली बीसलपुर मार्ग पर ग्राम कमुआ का है। जहां रास्ते से गुजर रहे कांवड़ियों के जत्थे में एक कांवड़िया कार की साइड लगने से घायल हो गया। वहीं उसका मोबाइल गिरकर टूट गया। जिसको चलते कांवड़ियों ने हंगामा काटा। भुता थाने के सामने ही कांवड़ियों ने पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। काफी देर तक तक हंगामा यू हीं चलता रहा और पुलिस बेबस नजर आई।
इधर कांवड़ियों ने कार चालक के साथ जमकर अभद्रता की। कार चालक हंगामे के दौरान घबराकर बेहोश हो गया। लिहाजा पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कार चालक के बेहोश होने के बाद कांवड़िये थोड़ा शांत हुए। पुलिस ने कांवड़ियों को समझा बुझाकर मोबाइल के पैसे दिलवाए और आगे के लिए रवाना कर दिया।
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक…
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य…
बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…
बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…
बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…