Advertisement

Categories: home

अधिकारियों के आश्वासन पर  हिन्दू महासभा ने किया धरना स्थगित

  • भ्रष्ट एवं अधिकारियों, कानूनगो और लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रस्तावित था धरना

पीलीभीत। सदर तहसील में वर्षों से तैनात भ्रष्ट एवं लापरवाह अधिकारियों, कानूनगो और लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा मंगलवार को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया।

दो दिनों से लगातार जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार स्तर के वरिष्ठ अधिकारी संगठन पदाधिकारियों से संपर्क कर उन्हें विश्वास दिलाते रहे कि भ्रष्टाचार पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसी के परिणामस्वरूप अंतिम दिन धरना प्रदर्शन टालने का निर्णय लिया गया।
संगठन के जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों से खुद उच्चाधिकारी लगातार संपर्क बनाए हुए थे और यह आग्रह कर रहे थे कि धरना प्रदर्शन की बजाय संवाद के माध्यम से समाधान निकाला जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि धरना स्थगित करने का निर्णय सिर्फ अधिकारियों के मौखिक आश्वासनों पर नहीं बल्कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए, सरकार की छवि को धूमिल होने से बचाने की नीयत से लिया गया है। संगठन ने प्रदर्शन न करके अधिकारी के कक्ष में बैठकर जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाया।
मंगलवार सुबह जब हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्रित होने लगे, उससे पहले ही प्रशासन की हलचल तेज हो गई थी। संगठन के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को देखते हुए उप जिलाधिकारी ने इस दिन अवकाश ले लिया था, जबकि तहसीलदार सदर निर्धारित समय से लगभग आधा घंटा पूर्व ही कार्यालय पहुँच गई थीं। इससे यह स्पष्ट था कि प्रशासन संगठन की चेतावनी को गंभीरता से ले रहा था और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क था। तहसीलदार ने संगठन पदाधिकारियों को स्पष्ट आश्वासन दिया कि आगे से जनता के कार्यों में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा भ्रष्टाचार किया गया तो उस पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में ही उपस्थित होकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि तहसील में वर्षों से तैनात कुछ अधिकारी जनता के कार्यों को जानबूझकर लटकाते हैं, अभद्रता करते हैं और पैसे की मांग करते हैं, जिससे जनता में आक्रोश है और सरकार की छवि पर भी असर पड़ रहा है।
संगठन ने यह भी चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी भ्रष्टाचार या लापरवाही की शिकायतें सामने आती हैं तो संगठन शांत नहीं बैठेगा, बल्कि उग्र आंदोलन करेगा और मामला सीधे मुख्यमंत्री तक पहुँचाया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष मयंक जायसवाल नंदू, राहुल देव, सर्वेश कुमार, हरिओम मिश्रा, राहुल राठौर, सनी कश्यप, दिनेश चंद्र सक्सेना, कमल कुमार प्रधान, अनिल कुमार, जितेंद्र मौर्य, राजेंद्र कुमार, अशोक कोहली, हनी कश्यप, नरेंद्र श्रीवास्तव, हृदेश कुमार, शलभ गंगवार, महेंद्र पाल शर्मा, आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

2 hours ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

24 hours ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

1 day ago

प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…

1 day ago

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार के ऊपर से ट्राली का पहिया उतरा, हालत गम्भीर हालत, जिला अस्पताल रैफर

बरखेडा।रविवार शाम  5 बजे के लगभग राकेश  45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…

1 day ago

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सेफ्टी के गुर

बरेली। ​शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…

1 day ago