Advertisement

home

स्कूली छात्रों का मारपीट करते हुए वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।

बरेली। जनपद के थाना मीरगंज मे स्कूली छात्रों का मारपीट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो मे कई छात्र एक छात्र को मारते देखे जा रहे है।

मीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में स्कूली छात्रों का मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो तहसील रोड का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में तीन छात्र एक छात्र को मारते हुए नजर आ रहे है।पीड़ित छात्र अपने आप को बचाने की कोशिश कर रहा है पर उसके बाद भी एक छात्र उसको मारता जा रहा है।आसपास के लोग भी वीडियो में बोलते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बाद छात्र ने मारपीट बंद कर दी।वायरल वीडियो में छात्र तहसील रोड स्थित स्कूलों का बताया जा रहा है।

दिव्य कृपाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र ने बताया कि वायरल हुए वीडियो की जानकारी उनको नही है।बच्चे किस कारण रोड पर लड़े है अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।एक बजे स्कूलों की छुट्टी होती है जिसके चलते अलग अलग स्कूलों के बच्चे आपस मे लड़ गए।

Express views

Recent Posts

​मेड़ के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर…

11 hours ago

नशेड़ी ने महिला के सिर पर मारी कसी,​ सीएचसी में कराया भर्ती

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक…

11 hours ago

बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य…

11 hours ago

मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की मिली धमकी,FIR दर्ज

बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…

21 hours ago

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

1 day ago

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

2 days ago