Advertisement

home

आरटीओ की कार्रवाई से नाराज युवक अपने ही टेंपो के नीचे लेटा

बरेली। जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक आरटीओ की कार्रवाई से नाराज होकर तेज बारिश में अपनी ही टेंपो के नीचे लेट गया। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां युवक की बेबसी और प्रशासन की बेरुखी की तीखी तस्वीरें सामने आ रही हैं।

मामला मंडी क्षेत्र के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ट्युला गांव निवासी एक युवक का टेंपो मंडी क्षेत्र में खड़ा था, तभी आरटीओ की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान ₹17,000 का चालान काट दिया। इतनी भारी रकम का चालान देख युवक बुरी तरह बौखला गया और विरोध स्वरूप सड़क पर गाड़ी के नीचे लेट गया। बारिश लगातार हो रही थी, लेकिन युवक टस से मस नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक प्रशासन की कार्यशैली से क्षुब्ध है और उसकी पीड़ा झलक रही है। लोगों का कहना है कि बिना चेतावनी और मौके पर दस्तावेज दिखाने का मौका दिए बगैर चालान काट दिया गया।

ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई। उनका आरोप है कि आरटीओ की टीम आए दिन छोटे वाहन चालकों को निशाना बनाकर मोटे चालान ठोक रही है, जिससे गरीब तबका त्रस्त है।

प्रशासन की सख्ती और आम आदमी की बेबसी की यह तस्वीर अब लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है — क्या सच में सिस्टम जनता की सेवा कर रहा है या फिर सिर्फ चालान काटने की मशीन बन गया है?

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago