Advertisement

home

प्रेमी को लोगों ने ड्रोन चोर समझकर पीटा


बरेली। रात में प्रेमिका से मिलने आए एक प्रेमी को लोगों ने ड्रोन चोर समझकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। काफ़ी देर तक युवक को लोगों ने घेरकर रखा।
सिरौली कस्बे के एक टोला के युवक का नगर की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार की रात प्रेमिका ने युवक को घर बुलाया तभी प्रेमी रात में ही उसके मोहल्ले में पहुंच गया। जब युवक प्रेमिका के मोहल्ले में पहुंचा और प्रेमिका मिलने को घर में घुसने की कोशिश कर रहा था तभी लोगों ने उसे देख ड्रोन चोर समझकर पकड़ लिया और शोर मचा दिया शोर सुनकर सभी लोग घरों से बाहर निकल आए और युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान काफी भीड़ एकत्र हो गई। भीड ने काफ़ी देर तक घेरे रखा और चोर न होने की बात कहता रहा लेकिन लोगों की भीड़ ने एक नही सुनी। तभी जानकारी पर पता चला कि वह कस्बे के ही एक मोहल्ले का है और चोरी करने नहीं आया था। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए और समझौता कर युवक को छोड दिया। इस दौरान युवक का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिसमें लोगों के हाथों में लाठी डंडे हैं और युवक को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago