बरेली। किला क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को अपने ही दोस्त पर भरोसा करना भारी पड़ गया। पीड़ित ने बताया कि असद खान ने पहले दोस्ती की आड़ में उसका विश्वास जीता, फिर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 16 लाख से ज्यादा की रकम हड़प ली। जब पीड़ित ने पैसे मांगे तो वह धमकियां देने लगा। पीड़ित ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गुलाबनगर निवासी अकलीम रजा के मुताबिक असद खान उसका पुराना पहचान वाला था। पहले उसने दोस्ती का फायदा उठाकर अकलीम का क्रेडिट कार्ड ले लिया और पेट्रोल पंपों, दुकानों व अन्य जगहों से करीब तीन लाख रुपये की खरीदारी और नकद निकासी की। असद ने दिखावे के लिए यह रकम दोबारा अकलीम के खाते में ऑनलाइन भेज दी ताकि शक न हो।
इसके बाद असद खान ने बाजाज फाइनेंस से अकलीम के नाम पर 4.29 लाख का लोन भी पास करा लिया। शुरुआती दो-तीन ईएमआई खुद भरी, लेकिन बाद में किश्त भरना बंद कर दिया। अब यह लोन अकलीम के नाम पर बकाया है और वसूली के लिए नोटिस आ चुके हैं।
आरोपी ने अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाकर अकलीम से अलग-अलग किस्तों में 4.46 लाख भी ले लिए। फिर दुकान खरीदने के नाम पर करीब 7 लाख की मांग की, जिसमें से अकलीम ने दीपक पटेल और नसीम नामक दोस्तों से उधार लेकर 6.65 लाख आरोपी को नकद दिए।
अब जब अकलीम ने पैसे वापस मांगे, तो असद ने उल्टे उसे ही फंसाने की कोशिश की और झूठी शिकायतें करने लगा। इतना ही नहीं, हाल ही में वह अपने कुछ साथियों के साथ मस्जिद पहुंचा और अकलीम को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के पास आरोपी की ऑडियो, चैटिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर मौजूद हैं।
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…