Advertisement

home

आवारा छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

बरेली। उत्तरप्रदेश के जनपद बरेली में आवारा पशुओं का आतंक जारी है, शहर से लेकर गाँव तक लगातार आवारा पशुओं की समस्याए बढ़ती चली जा रही है जिसके चलते आज बरेली की तहसील आंवला से कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन दिया ग्रामीणों की शिकायत है गांव में फसल खड़ी हुई है आवारा और छुट्टा पशु उसका नुकसान कर रहे हैं जब पशुओं को भगाने जाते हैं तब पशु आक्रामक होकर उनके ऊपर हमला करते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं पशुओं के आतंक से पूर्व में भी कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं ग्रामीणों का कहना है सरकार ने गांव में गौशाला का निर्माण तो कराया है, लेकिन गाँव में बनी गौशाला छोटी है जिसमें ज्यादा गायों को नहीं रखा जा सकता, जिसकी वजह से आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती चली जा रही है, ग्रामीणों ने अपनी समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह परेशानी दूर नहीं हुई तो ग्रामीण आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएंगे और समस्याओं को नहीं सुना गया तो ग्रामीण भारी मात्रा में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

2 days ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

2 days ago