Advertisement

home

बदायूं में हादसे में हुई कांवड़िए की मौत के बाद बवाल, गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर ट्रॉली में लगाई आग

रिपोर्ट:मनीष शुक्ला

बदायूं । थाना उझानी क्षेत्र के दौलतपुर बुटला गांव के पास शुक्रवार को कांवड़ियों के ट्रैक्टर ने एक अन्य जत्थे के कांवड़िए को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कांवड़ियों के बीच आपस में ही टकराव और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई।

पुलिस पहुंचने से पहले ही घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। आक्रोशित कांवड़ियों के एक पक्ष ने साथी कांवड़िए की मौत के बाद हंगामा किया। और ट्रैक्टर-ट्रॉली व डीजे को आग के हवाले कर दिया। आगजनी की सूचना के बाद मौके पर आसपास के थानों का पुलिस बल और फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंचीं। जिसके बाद बमुश्किल आगपर काबू पाया।
आग से अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। बरेली-मथुरा हाईवे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। हालांकि, मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस और अफसरों की स्थिति को संभाल लिया और शांति व्यवस्था कायम की।

 

Express views

Recent Posts

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

2 hours ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

24 hours ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

1 day ago

प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…

1 day ago

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार के ऊपर से ट्राली का पहिया उतरा, हालत गम्भीर हालत, जिला अस्पताल रैफर

बरखेडा।रविवार शाम  5 बजे के लगभग राकेश  45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…

1 day ago

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सेफ्टी के गुर

बरेली। ​शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…

1 day ago