Advertisement

home

फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास, पीड़ित ने की न्याय की मांग

विनय सक्सेना@express views

पीलीभीत।उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत की तहसील पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम महादेव परगना के निवासी एक दलित व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा फर्जी दस्तावेज़ों और झूठे वसीयतनामे के आधार पर उसकी पुश्तैनी भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि यह भूमि उनके स्वर्गीय पिता राजाराम पुत्र हरि को शासन की ओर से अनुसूचित जाति के अंतर्गत 1976 में पट्टे के रूप में आवंटित की गई थी। जिसमें गाटा संख्या 01, 148 आदि मिलाकर कुल 0.73 हेक्टेयर भूमि सम्मिलित है।

हाल ही में सतपाल सिंह नामक व्यक्ति द्वारा फर्जी वसीयत व खुद को स्वघोषित उत्तराधिकारी बताकर उक्त भूमि पर अपना दावा ठोका गया है, जबकि पीड़ित के अनुसार सतपाल सिंह या उसके पिता राजाराम से उनका कोई पारिवारिक संबंध नहीं है।

तहसील और निबंधन कार्यालय से प्राप्त दस्तावेज़ों में यह सामने आया है कि सतपाल सिंह ने दिनांक 16.09.2023 को एक फर्जी “दान-पत्र” तैयार कर उक्त भूमि को अपने नाम दर्ज कराने का प्रयास किया। इसके बाद दिनांक 19.12.2023 को भी भूमि का बैनामा दाखिल किया गया, जबकि इसका कोई वैधानिक आधार नहीं है।

पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों को सूचित किया है कि उसके पिता की मृत्यु 2014 में हो चुकी थी और तब से अब तक भूमि पर उसका शांतिपूर्वक कब्ज़ा रहा है। ऐसे में बिना किसी वैध दस्तावेज़ के भूमि पर दावा करना अवैध है और यह SC/ST एक्ट के तहत दंडनीय अपराध भी बनता है।

पीड़ित ने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व अन्य उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि तत्काल प्रभाव से फर्जी अभिलेख रद्द कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही भूमि पर उसका वैधानिक स्वामित्व सुनिश्चित किया जाए।

 

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

8 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

18 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

20 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

22 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

22 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago