Advertisement

home

राजस्व टीम के सामने किसान की मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बरेली। फरीदपुर के बंजरिया गांव में अधिकारियों के आदेश पर राजस्व टीम पुलिस बल के साथ चक मार्ग की पैमाइश करने गई जिस पर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था इसी दौरान किसान की मौत हो गई। परिजनों ने विपक्षियों पर लाठी डंडों से हमला कर हत्या का आरोप लगाया और ट्राली में सब रखकर थाने में किया हंगामा कर इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस ने समझाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेजा। विवाद को देखते हुए गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है!


जानकारीके अनुसार बंजरिया गांव में राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ चकमार्ग की पैमाइश करने गई थी ग्रामवासी पप्पू यादव 48 वर्षीय पुत्र नन्हे यादव एवं शिवराज पुत्र लाखन के खेत आमने-सामने है राजस्व विभाग की टीम द्वारा पैमाइश के दौरान पप्पू के खेत में ही चक मार्ग चिन्हित किए जाने पर किसान पप्पू ने विरोध किया और उसने टीम पर आरोप लगाया कि मेरे ही खेत में पूरा चक मार्ग क्यों नाप दिया उसका शिवराज पक्ष के लोगों के साथ विवाद हो गया कुछ ही देर में किसान पप्पू यादव की संदीप परिस्थितियों में मौत हो गई किसान की मौत के बाद गांव में सनसनी फैल गई राजस्व टीम भी बैरंग लौट आई मृतक के परिजन उसके सब को ट्रैक्टर ट्राली से लेकर थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए थाने का घेराव किया आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के शिवराज, सोवरन, अमर सिंह,शालिग्राम ने लाठी डंडों से पीट कर पप्पू की हत्या कर दी है पुलिस ने मृतक किसान पप्पू के परिजनों को समझ कर उसका सब सीएचसी भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मृतक के सब का पंचनामा भर पोस्टमार्टम बरेली भेज दिया मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तक घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ज्ञात हो ग्राम बंजरिया में 80 मीटर लंबे 3 मीटर चौड़े चक मार्ग का मनरेगा के तहत निर्माण कार्य होना था जिसके लिए राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ पैमाइश कर रही थी उक्त चकरोड पर मृतक पप्पू यादव का लगभग 10 बीघा खेत है वहीं इसके सामने शिवराज का लगभग 5 बीघा खेत है ग्राम प्रधान राम रईस का आरोप है की पप्पू पुत्र नन्हे यादव ने मनरेगा का लगभग 3 मीटर चौड़ा चक मार्ग जोत कर अपने खेत में मिला लिया है जिसको लेकर दूसरे पक्ष के शो बरन सिंह, अमर सिंह, शिवराज ने उक्त रास्ते को पप्पू से मुक्त कराने के लिए उच्च अधिकारियों से आदेश पारित कराया था जिसको लेकर बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ चक मार्ग की पैमाइश करने गई थी पैमाइश के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और इसी दौरान पप्पू यादव की मौत हो गई मृतक 4 भाई था उसके पांच बेटे और एक बेटी है पत्नी चुन्नी देवी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या या हार्ट अटैक का खुलासा होगा फिलहाल पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है!

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

8 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

18 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

20 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

22 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

22 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago