Advertisement

home

भाजपा कर रही वंचितों के अधिकारों पर हमला:आदित्य यादव

बरेली।समाजवादी पार्टी द्वारा आरक्षण दिवस एवं संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आईएमए हॉल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं से सांसद आदित्य यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, *”भाजपा सरकार लगातार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के शिक्षा और रोजगार के अवसर खत्म कर रही है। जहां-जहां पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) वर्ग के लोग ज्यादा हैं, वहां के स्कूल तक बंद किए जा रहे हैं।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा,आरक्षण सामाजिक न्याय का मूल स्तंभ है, जिसे डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में सुनिश्चित किया। संविधान को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा, *”आरक्षण दिवस हक और बराबरी की लड़ाई का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी संविधान को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ हमेशा मजबूती से खड़ी रहेगी।”

विधायक शहजिल इस्लामने कहा,संविधान सिर्फ किताब नहीं, बल्कि वंचित समाज की ताकत है। आज जब उस पर हमले हो रहे हैं, तब समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से उसकी रक्षा में खड़ी है।”

पूर्व विधायक आर. के. शर्मा ने कहा, आरक्षण और संविधान को खत्म करने की साजिश करने वाले भारत की आत्मा को चुनौती दे रहे हैं। सपा उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।”

पूर्व विधायक विजयपाल सिंह और सुल्तान बेगने साझा रूप से कहा, “हमें संकल्प लेना चाहिए कि आरक्षण के अधिकारों पर कोई आंच नहीं आने देंगे। बाबा साहब की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।”

कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न समाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

Express views

Recent Posts

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

1 hour ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

23 hours ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

23 hours ago

प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…

24 hours ago

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार के ऊपर से ट्राली का पहिया उतरा, हालत गम्भीर हालत, जिला अस्पताल रैफर

बरखेडा।रविवार शाम  5 बजे के लगभग राकेश  45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…

24 hours ago

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सेफ्टी के गुर

बरेली। ​शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…

1 day ago