बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के मड़ोली गांव में सोमवार सुबह एक रहस्यमयी ड्रोन गिरने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। यह ड्रोन गांव निवासी कमल मौर्य की छत पर गिरा, जिस पर स्पष्ट रूप से “चाइना” लिखा हुआ था। ड्रोन पर चीनी भाषा में कुछ अक्षर भी अंकित थे, जिसे देखकर लोग सन्न रह गए।
कमल मौर्य ने बताया कि सुबह जब वह सोलर पैनल की जांच करने के लिए छत पर गए तो वहां एक ड्रोन गिरा हुआ मिला। ड्रोन पर विदेशी भाषा और ‘चाइना’ शब्द लिखा देख उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ड्रोन संभवतः किसी दूरस्थ स्थान से उड़ाया गया था और तकनीकी खराबी या बैटरी खत्म होने के कारण गिर गया। हालांकि, ड्रोन पर विदेशी चिन्ह और हाल ही में गांव में चोरों की सक्रियता को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बीते तीन दिनों से गांव में चोरों की गतिविधियां देखी जा रही हैं। लोग पूरी रात जागकर रखवाली कर रहे हैं। कुछ लोगों को शक है कि यह ड्रोन उनके घरों की रेकी करने के लिए भेजा गया हो। इससे पहले भी ड्रोन चोरों की अफवाहें गांव में फैल चुकी हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहराई से जांच करवाई जाए और गांव की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ड्रोन के जरिए जासूसी या किसी साजिश की आशंका को नकारा नहीं जा सकता।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ड्रोन की तकनीकी पड़ताल कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसे कहां से और किस उद्देश्य से उड़ाया गया था।
बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व सड़क…
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…
बरखेडा।रविवार शाम 5 बजे के लगभग राकेश 45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…
बरेली। शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…
बरेली। न्यायालय परिसर की हवालात से कैदी के फरार होने के मामले में पुलिस महकमे…