Advertisement

home

गांवों में उड़ रहे ड्रोन की सच्चाई आई सामने ,महज खिलौनों से फैलाई जा रही थी अफवाहें

अलग अलग स्थानों से बरामद हुए खिलौना ड्रोन

बरेली । हाल ही में गांवों में उड़ते ड्रोन  को लेकर दहशत और अफवाहों का माहौल बन गया था। कई लोगों ने सोशल मीडिया और स्थानीय सूत्रों के माध्यम से यह खबर फैलानी शुरू कर दी कि अज्ञात ड्रोन गांवों की निगरानी कर रहे हैं या किसी साजिश का हिस्सा हैं।

लेकिन अब बरेली पुलिस की सक्रियता से इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई है। पुलिस ने जिन ड्रोन जैसी वस्तुओं को गांवों से बरामद किया है, उनकी जांच में पता चला कि वे असल में केवल खिलौना  हैं, जिनका उपयोग कुछ शरारती तत्वों द्वारा सिर्फ मनोरंजन के लिए या जानबूझकर लोगों में भ्रम फैलाने के उद्देश्य से किया गया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन खिलौनों को उड़ाकर कुछ लोग ग्रामीण इलाकों में डर और आशंका का माहौल बना रहे थे। लेकिन तकनीकी जांच और पूछताछ के बाद स्पष्ट हो गया है कि इनका किसी आपराधिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं है।

पुलिस की अपील: अफवाहों से रहें सावधान
बरेली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना या सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बातों पर विश्वास न करें। यदि किसी को कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।


ड्रोन की शक्ल में उड़ते इन खिलौनों ने जहां लोगों को परेशान किया, वहीं पुलिस की तत्परता ने स्थिति को नियंत्रण में लाकर एक बड़ी अफवाह को समय रहते खत्म कर दिया। अफवाहों से दूर रहते हुए प्रशासन के साथ सहयोग करें।

Express views

Recent Posts

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

2 hours ago

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

4 hours ago

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

1 day ago

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान

​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…

1 day ago

शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…

1 day ago

अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, लोहे की रॉड से हमला कर गला दबाने का प्रयास, चार के खिलाफ रिपोर्ट

बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे…

1 day ago