Advertisement

home

सपा महिला सभा ने डिंपल यादव पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले मौलाना पर कार्रवाई की मांग की

  • मौलाना को गधे पर बैठाकर मुंह पर कालिक पोत कर घूमाना चाहिए: स्मिता यादव

बरेली। मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरुद्ध और एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष स्मिता यादव के नेतृत्व में एसपी सिटी को ज्ञापन देकर मौलाना पर कार्रवाई की मांग की।
जिला अध्यक्ष स्मिता यादव ने बताया समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव जो सदैव महिला सशक्तिकरण, गरिमा और सम्मान की आवाज रही हैं
उनके विरोध मौलाना साजिद रशीदी द्वारा हाल ही में एक सार्वजनिक मंच अशोभनीय, अभद्र और आपतिजनक टिप्पणी की गई है। यह टिप्पणी न केवल एक सम्मानित महिला सांसद का अपमान है बल्कि समस्त महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली बात है। यह बात महिलाओं के प्रति दुर्भावना और असम्मान फैलाने की नीयत से की गई है जो कि भारतीय संविधान, महिला सम्मान और विधि व्यवस्था का खुला उल्लंघन है।
स्मिता यादव ने कहा इसे मौलाना साजिद रशीदी पर
एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए अगर कार्रवाही नहीं होती है तो ऐसे मौलाना को गधा पर बैठाकर मुंह पर कालिक पोत कर घूमाना चाहिए जिससे महिलाओं को इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं कर सके। ज्ञापन देने बालो में पुष्पा मौर्य, सुनीता यादव, वीना गौतम, शशि चंद्रा, सिमरन खान , रुखसाना बेगम , शब्बो खान, गुड़िया खान, पल्लवी सक्सेना आदि मौजूद रही।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

2 days ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

2 days ago