बरेली: हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक महीने से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की टीम के हत्थे चढ़ ही गया। तेंदुए ने पिछले कुछ हफ्तों में कई ग्रामीणों पर हमले किए, जिससे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बन गया था। स्थानीय लोग खेतों में काम करने से भी डरने लगे थे।
वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिछले एक महीने में कई जगह पिंजरे लगाए थे। आखिरकार हाफिजगंज थाना क्षेत्र स्थित खेतान फैक्ट्री के पास लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया।
तेंदुए की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की इस कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की है। अधिकारियों के अनुसार, तेंदुआ अब पूरी तरह सुरक्षित है और उसे जंगल में छोड़ा जाएगा या जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा।
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…
तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…
बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…
विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…