Advertisement

home

पूर्णागिरी दर्शन से लौटते समय देर रात्रि दंपति से लूट, नगदी, जेवर लूटे मारपीट में महिला की मौत

बरेली(आंवला)।बरेली जनपद के आंवला में देर रात्रि घर वापस जाते समय दंपति को आंवला से वजीरगंज मार्ग पर कंन्थरी मंदिर के समीप हुई घटना में महिला की मौत हो गई और दंपति से रुपए और जेवर बदमाशों ने लूट लिए। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव व्यूली निवासी ओम शरण अपनी पत्नी अमरवती के साथ पूर्णागिरि माता के दर्शन करने के लिए ट्रेन से गए थे। वह दर्शन करके वापस देर रात्रि आ रहे थे तभी रात्रि में अपनी ससुराल ग्राम मोतीपुरा में पहुंचे और वहां अपने ससुराल में रिश्तेदारों से बाइक लेकर बाइक से अपने गांव व्यूली पत्नी के साथ जा रहे थे। हालांकि सभी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया परंतु उन्होंने घर पर अपने बच्चों को अकेले होने की बात कह कर नहीं रुके और चल दिए। देर रात्रि आंवला से वजीरगंज मार्ग पर कंन्थरी मंदिर के समीप लूट करने के लिए कुछ बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक लिया और नकदी व जेवर लूट लिए और मारपीट की। मारपीट में महिला अमरवती 40 वर्ष की मौत हो गई और बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने बताया 112 डायल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को प्राइवेट एंबुलेंस से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, एसपी आर ए, एसपी अपराध एसओजी टीम, सर्विस लॉन्स टीम, फोरेंसिक टीम सभी मौके पर पहुंची और अपने-अपने तरीके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है प्रत्येक तरीके से जांच हो रही है जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

यहां बता दें कि मृतक महिला के दो बच्चे हैं एक पुत्र एक पुत्री है पति टेंट की दुकान वजीरगंज में चलता है मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Express views

Recent Posts

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

21 hours ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

22 hours ago

प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…

22 hours ago

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार के ऊपर से ट्राली का पहिया उतरा, हालत गम्भीर हालत, जिला अस्पताल रैफर

बरखेडा।रविवार शाम  5 बजे के लगभग राकेश  45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…

23 hours ago

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सेफ्टी के गुर

बरेली। ​शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…

1 day ago

कोर्ट की हवालात से कैदी सचिन फरार , आठ पुलिसकर्मी निलंबित

बरेली। न्यायालय परिसर की हवालात से कैदी के फरार होने के मामले में पुलिस महकमे…

1 day ago