Advertisement

home

बरेली: युवती को भीड़ ने पीटा, युवती मांगती रही रहम की भीख,वीडियो वायरल

बरेली।किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बारादरी में शुक्रवार रात भीड़ ने एक युवती को चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रही है और बार-बार कह रही है कि “पहले पुलिस को बुलाओ”, लेकिन गुस्साई भीड़ ने उसकी एक न सुनी।

युवती ने बताया कि वह नेपाल की निवासी है और नोएडा में नौकरी करती है। किसी काम के सिलसिले में वह बरेली आई थी।

यहां एक परिचित युवक उसे रात में अपने घर ले आया, जहां उसका फुफेरा भाई भी मौजूद था।

घटना उस वक्त हुई जब युवती किसी कॉल पर बात करने के लिए मोबाइल लेकर छत पर चली गई। उसी दौरान मोहल्ले में ड्रोन और चोर की अफवाह को लेकर गश्त कर रहे लोग सक्रिय हो गए। शक के आधार पर उन्होंने चोर-चोर का शोर मचाया और युवती को पकड़ लिया।

भीड़ ने युवती को छत से नीचे लाया और चोटी पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

एक युवक ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती डर के मारे रो रही है, हाथ जोड़ रही है, लेकिन लोग उसे मारते जा रहे हैं। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस का बयान सामने नहीं आया है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

22 hours ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

23 hours ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

23 hours ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

23 hours ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago