Advertisement

home

पीलीभीत में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, मगर जल निकासी व्यवस्था ने नगर पालिका की खोली पोल 

  • सफाई और निकासी व्यवस्था केवल कागजों तक ही सीमित

मोहित जौहरी@express views

पीलीभीत: रविवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक छाए काले बादलों और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश ने जहां उमस भरी गर्मी से जनता को राहत दी, वहीं नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की बदहाली को भी उजागर कर दिया।

शहर के स्टेशन रोड, पुराना शहर, बाजार और फीलखाना सहित अन्य इलाकों में भारी जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

निकासी व्यवस्था केवल कागजों तक ही सीमित

बारिश के कुछ ही समय बाद सड़कों पर गंदा पानी भर गया, नालियां उफान मारने लगीं और कीचड़ व बदबू से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यह स्थिति स्पष्ट करती है कि नगर पालिका द्वारा बरसात से पहले की गई सफाई और निकासी व्यवस्था केवल कागजों तक ही सीमित रही।

किसानों के लिए चिंता और राहत दोनों

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो-तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार हल्की बारिश से फसलों को कोई नुकसान नही होगा किंतु लगातार बारिश और जलभराव खतरनाक हो सकता है।

स्थानीय लीगों का आक्रोश
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी नगर पालिका ने समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की, जिसके कारण आमजन को जल-जमाव, गंदगी और बदबू के बीच चलना पड़ा।

 

Express views

Recent Posts

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन गंगवार का दिल्ली में निधन, जिले में शोक की लहर

पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के वर्तमान सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी और राजनीति के क्षेत्र…

7 hours ago

दुर्व्यवहार के आरोप में SSP ने किया इंस्पेक्टर को निलंबित

बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध…

8 hours ago

टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के…

8 hours ago

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

1 day ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

2 days ago

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…

2 days ago