Advertisement

home

बरेली में सौहार्द की मिसाल: जहां दो साल पहले विवाद था, वहीं इस बार भाईचारे की बरसात

नन्दकिशोर शर्मा@express views
बरेली: कभी टकराव का कारण बना बरेली का जोगी नवादा इलाका इस बार सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बन गया। दो साल बाद जब रविवार को मौर्य वाली गली से कावड़ यात्रा निकली, तो नूरी मस्जिद के सामने मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसाकर कावड़ियों का स्वागत किया।

जहां विवाद था, वहीं अब मोहब्बत की मिसाल
सड़क पर बिछे फूल, कंधे से कंधा मिलाकर चलते लोग, एक-दूसरे को मिठाई खिलाते और गले मिलते मुस्लिम व हिंदू – ये दृश्य किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।वही स्थान, जहां दो वर्ष पहले तनाव फैला था, इस बार मोहब्बत, शांति और एकता का प्रतीक बन गया।

प्रशासन रहा सतर्क, पर जनता ने जीता दिल


कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। एडीजी, एसएसपी, एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ पंकज श्रीवास्तव पूरे समय मौके पर मौजूद रहे। एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी पीएसी और ड्रोन कैमरों से इलाके की निगरानी की गई। मगर स्थिति की सुंदरता यह रही कि किसी सख्ती की ज़रूरत ही नहीं पड़ी क्योंकि जनता ने ही सौहार्द की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली थी।

18 बैठकों से निकली शांति की राह
एसपी सिटी और सीओ द्वारा दोनों समुदायों के साथ की गई 18 बैठकों का असर रंग लाया। आपसी संवाद और समझ ने वो पुल बनाया, जिससे टकराव की दीवारें गिर गईं।

मुस्लिम समुदाय ने खुद बढ़कर किया स्वागत


नूरी मस्जिद के पास मुस्लिम समाज के लोगों ने कावड़ियों को फूलमालाएं पहनाईं, मिठाइयां भेंट कीं और पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों का कहना है,आज हमने अपने हिंदू भाइयों की यात्रा पर फूल बरसाकर विदा किया है, अब हमारे बीच कोई दूरी नहीं।

देश को दिया बरेली ने भाईचारे का संदेश
बरेली की सरज़मीं पर आज जो दृश्य उभरा, वह न सिर्फ शहर के लिए बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा है। जब लोग चाहें, तो संवाद, समझ और संवेदनशीलता से कोई भी मतभेद मिटाया जा सकता है।

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

7 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

17 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

20 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

21 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

21 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago