Advertisement

home

हिन्दू महासभा की सक्रियता बढ़ी,पूरनपुर में नवनियुक्त टीम को मिली जिम्मेदारी

  • धर्मांतरण, गौ रक्षा और संगठन मजबूती को लेकर संगठन ने लिया एकजुटता का संकल्प

पीलीभीत(पूरनपुर)। रविवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा की ओर से पूरनपुर  में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गौ सेवा, धर्मांतरण और हिन्दू समाज की एकता जैसे अहम विषयों पर गहन चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य न केवल जनजागरूकता फैलाना था, बल्कि संगठनात्मक मजबूती के लिए नगर एवं ब्लॉक स्तर पर नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।

बैठक में रवि जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष, शेखर पांडेय को जिला मंत्री, प्रदीप शुक्ला व धनंजय मिश्रा को नगर संरक्षक, अवलोक मिश्रा को नगर अध्यक्ष और ब्रजेश शुक्ला को नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। श्याम सिंह नगर उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए।

युवा टीम में विकास गुप्ता को नगर अध्यक्ष, अर्जुन वर्मा नगर महामंत्री, दीपक शर्मा नगर महासचिव, संजय श्रीवास्तव नगर मीडिया प्रभारी, पं. अचिन वाजपेई नगर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा सर्वेश जायसवाल, अंकित देवल, गोलू गुप्ता, सचित शुक्ला को नगर उपाध्यक्ष, मानव गुप्ता, शनि सरोज, सुमित कश्यप, करन गुप्ता नगर मंत्री, हर्षित मिश्रा, आकाश कश्यप, आदित्य वर्मा और वासू श्रीवास्तव को नगर सचिव बनाया गया।

मोहब्बतपुर ब्लॉक टीम में सतीश सिंह को अध्यक्ष, राहुल सिंह महामंत्री, और गौरव सिंह को नवदिया धनेश ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। इनके साथ ब्लॉक स्तर पर उपाध्यक्ष, महासचिव, मंत्री, मीडिया प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष पदों पर भी नियुक्तियाँ की गईं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने गौ सेवा को सनातन धर्म की आत्मा बताते हुए कहा कि “गौ माता की रक्षा हम सभी का पहला दायित्व है। इसके लिए समाज को संगठित होकर प्रयास करने होंगे।” धर्मांतरण की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने जनजागरण अभियान चलाने की बात कही।

जिला महामंत्री मयंक जायसवाल ने संगठन विस्तार की आवश्यकता बताते हुए कहा, “गांव-गांव तक पहुंच बनाकर संगठन को जन आंदोलन का रूप देना होगा।” वहीं युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने युवाओं से समाजसेवा में आगे आने का आह्वान किया।

बैठक में जिला महामंत्री मयंक जायसवाल नंदू, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कश्यप, युवा उपाध्यक्ष प्रकाश अग्निहोत्री, राहुल देव शर्मा, अर्जुन ठाकुर, अंकुर भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम सागर शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप (पीलीभीत), अवनीश रतन (बीसलपुर), लखन सिंह, कमल कश्यप आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ली कि वे संगठन के उद्देश्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ आगे बढ़ाएंगे और हिन्दू समाज की एकता व जागरूकता के लिए सतत कार्य करेंगे।

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

7 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

16 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

19 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

20 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

21 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago