Advertisement

home

बरेली में खून की कालाबाजारी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

बरेली। कोतवाली पुलिस ने शहर में खून की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह गरीब और नशे के शिकार लोगों से खून निकलवाकर उसे मोटी रकम में बेचता था। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गैंग में आईएमए ब्लड बैंक के दो सफाई कर्मचारी भी शामिल थे।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने प्रेस वार्ता में बताया कि आईएमए ब्लड बैंक में कार्यरत सफाई कर्मचारी अभय और विनीत, अपने दो अन्य साथियों प्रेमनाथ और धीरेंद्र शर्मा के साथ मिलकर यह घिनौना धंधा चला रहे थे। जब किसी मरीज के तीमारदार को ब्लड डोनर नहीं मिलता था, तो यह गिरोह उन्हें झांसा देकर पैसे लेकर खून उपलब्ध कराता था।

प्रेमनाथ और धीरेंद्र गरीब, लाचार और नशे में डूबे लोगों को फुसलाकर उनका खून निकलवाते और बदले में उन्हें मामूली पैसे या खाने-पीने का सामान देकर टरका देते थे। यह खून 8 से 10 हजार रुपये में बेच दिया जाता था और चारों आरोपी आपस में रकम बांट लेते थे।

आईएमए प्रबंधन को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने गोपनीय रूप से पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ब्लड बैंक के बाहर दबिश देकर चारों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। यह मामला स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टाचार और अमानवीयता की गहरी झलक देता है।

Express views

Recent Posts

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

19 hours ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

20 hours ago

प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…

20 hours ago

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार के ऊपर से ट्राली का पहिया उतरा, हालत गम्भीर हालत, जिला अस्पताल रैफर

बरखेडा।रविवार शाम  5 बजे के लगभग राकेश  45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…

21 hours ago

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सेफ्टी के गुर

बरेली। ​शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…

1 day ago

कोर्ट की हवालात से कैदी सचिन फरार , आठ पुलिसकर्मी निलंबित

बरेली। न्यायालय परिसर की हवालात से कैदी के फरार होने के मामले में पुलिस महकमे…

1 day ago