विमलेश कुमार@express views
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा विकास खंड के सभागार में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए करीब चार करोड़ रुपये का विकास बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रामदेवी गंगवार ने की, जबकि एमएलसी प्रतिनिधि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार गंगवार मौजूद रहे।
बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए कमलेश कुमार गंगवार ने कहा कि, “यह बजट केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका उद्देश्य गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।”
खंड विकास अधिकारी वेदप्रकाश ने जानकारी दी कि शासन की योजनाओं के तहत कुष्ठ रोगी, कालाजार पीड़ित, असाध्य रोगों से ग्रसित एवं बेसहारा व्यक्तियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, नाली सफाई, पेयजल एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।
बैठक के दौरान सदस्यों ने खस्ताहाल सड़कों, जाम नालियों, विद्यालयों की जर्जर स्थिति और ग्रामीण अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
बैठक का संचालन राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर 68 ग्राम प्रधान और 75 क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
प्रमुख प्रतिभागियों में ग्राम प्रधान बर्रामऊ माखन लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य बर्रामऊ अजय गंगवार, ग्राम प्रधान मुसरहा केतुकी गंगवार, ग्राम प्रधान परासी रामकिशन विमला देवी, ग्राम प्रधान मूसेपुर कलां ओमप्रकाश, क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्वालपुर ओमकार, गाजीपुर कुंडा तारावती, रामनगर जगतपुर धर्मेंद्र, आमडार सुखरानी देवी, दियोहना पिपरईया ऋषिपाल, बकैनिया दीक्षित धर्मवीर भारती, माधवपुर इंद्रपाल, मुड़िया हुलास सीमा पाठक, मूसेपुर विमलेश कुमारी, अधकटा रवींद्र गंगवार, इमलिया दीपक देवी, जगीपुर जैतपुर माखनलाल वर्मा, पतरसिया हरिनंदन गंगवार आदि उपस्थित रहे।
दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…
बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व सड़क…
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…
बरखेडा।रविवार शाम 5 बजे के लगभग राकेश 45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…
बरेली। शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…