Advertisement

home

पीलीभीत में पीने के पानी का संकट, नगर पालिका परिषद पर लापरवाही का आरोप

 

रिपोर्ट:मोहित जौहरी

पीलीभीत।नगर क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया और आस पास में बीते चार दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। नगर पालिका परिषद पीलीभीत की लापरवाही के चलते क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न तो पानी की सप्लाई दी जा रही है, और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस बारे में जब भी नगर पालिका से शिकायत की जाती है, तो कभी बारिश, कभी फाल्ट, तो कभी बिजली विभाग की लापरवाही का बहाना बनाकर बात टाल दी जाती है। यहां तक कि पिछले दो दिनों से मौसम साफ है, धूप भी निकली, मगर समस्या जस की तस बनी हुई है। जलकल विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन नहीं उठाया जा रहा है।

पत्रकार विनय सक्सेना ने बताया कि चेयरपर्सन डॉ. आस्था अग्रवाल को भी इस संबंध में संदेश भेजा गया, जिसे उन्होंने देखा जरूर, पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं, कई बार लिखित शिकायतें भी दी जा चुकी हैं, मगर कार्यवाही नहीं हुई।

स्थानीय लोगो ने कटाक्ष करते हुए कहा  कि पालिका चैयरमैन से  शहर नहीं संभल रहा ख्वाब विधायकी के देखे जा रहे हैं। मोहल्ले की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी परेशान हैं, रोजमर्रा के कार्य जैसे खाना बनाना, नहाना, सफाई आदि बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री श्री संजय गंगवार, जिलाधिकारी पीलीभीत और अधिशासी अधिकारी से अपील की है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं बनती, तब तक वैकल्पिक माध्यमों से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

शहर की जनता अब सवाल पूछ रही है –

जब एक मोहल्ले की व्यवस्था नहीं संभल रही तो पूरे शहर की जिम्मेदारी कैसे ली जा सकती है?

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

8 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

18 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

20 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

22 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

22 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago