Advertisement

home

पीलीभीत में पीने के पानी का संकट, नगर पालिका परिषद पर लापरवाही का आरोप

 

रिपोर्ट:मोहित जौहरी

पीलीभीत।नगर क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया और आस पास में बीते चार दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। नगर पालिका परिषद पीलीभीत की लापरवाही के चलते क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न तो पानी की सप्लाई दी जा रही है, और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस बारे में जब भी नगर पालिका से शिकायत की जाती है, तो कभी बारिश, कभी फाल्ट, तो कभी बिजली विभाग की लापरवाही का बहाना बनाकर बात टाल दी जाती है। यहां तक कि पिछले दो दिनों से मौसम साफ है, धूप भी निकली, मगर समस्या जस की तस बनी हुई है। जलकल विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन नहीं उठाया जा रहा है।

पत्रकार विनय सक्सेना ने बताया कि चेयरपर्सन डॉ. आस्था अग्रवाल को भी इस संबंध में संदेश भेजा गया, जिसे उन्होंने देखा जरूर, पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं, कई बार लिखित शिकायतें भी दी जा चुकी हैं, मगर कार्यवाही नहीं हुई।

स्थानीय लोगो ने कटाक्ष करते हुए कहा  कि पालिका चैयरमैन से  शहर नहीं संभल रहा ख्वाब विधायकी के देखे जा रहे हैं। मोहल्ले की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी परेशान हैं, रोजमर्रा के कार्य जैसे खाना बनाना, नहाना, सफाई आदि बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री श्री संजय गंगवार, जिलाधिकारी पीलीभीत और अधिशासी अधिकारी से अपील की है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं बनती, तब तक वैकल्पिक माध्यमों से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

शहर की जनता अब सवाल पूछ रही है –

जब एक मोहल्ले की व्यवस्था नहीं संभल रही तो पूरे शहर की जिम्मेदारी कैसे ली जा सकती है?

Express views

Recent Posts

महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर…

14 hours ago

एशियन पैरा खेलों में यूपी के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बरेली। जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेल-2026…

17 hours ago

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में गो-तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये…

22 hours ago

कजाकिस्तान में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर भेजा विदेश

विदेश में फंसा युवक, भारतीय दूतावास की मदद से महीनों बाद लौटा घर,आरोपी पर एफआईआर…

2 days ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

बरखेड़ा। पीलीभीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

2 days ago

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक फरार

​बरखेड़ा।स्थानीय पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन दिन के भीतर बड़ी…

2 days ago