मोहित जौहरी@express viewsपीलीभीत। रक्षाबंधन के दिन शहर के असम चौराहे स्थित बदनाम स्वीट्स की दुकान पर मिठाई में कीड़ा मिलने का मामला गरमा गया। भाकियू (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष दशरथ ने दुकान से खरीदी गई बर्फी में कीड़ा मिलने का आरोप लगाया। शिकायत पर दुकान स्वामी से कहासुनी हो गई और मामला बढ़ते ही भाकियू कार्यकर्ता मौके पर जुटकर नारेबाजी करने लगे।
दूसरी ओर, मिष्ठान विक्रेता के समर्थन में व्यापारी भी एकत्र हो गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
आरोप-प्रत्यारोप और नारेबाजी के बीच सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस, सिटी मजिस्ट्रेट और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और मिठाई के तीन नमूने जांच के लिए सील कर भेज दिए।
दुकान स्वामी ने किसान नेताओं पर गुंडागर्दी और व्यवसाय को बदनाम करने का आरोप लगाया, जबकि भाकियू नेताओं ने मानक विहीन मिठाई बेचने की बात कही। फिलहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई तय होगी।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…