Advertisement

home

त्योहारों से पहले बरेली मे फ्लैग मार्च, अफसरों ने खुद परखी कानून व्यवस्था

बरेली। फतेहपुर मकबरा विवाद के बाद जिले में आगामी त्योहारों जैसे जन्माष्टमी, चेहल्लुम, स्वतंत्रता दिवस और गंगा महारानी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सोमवार को एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, डीएम अविनाश सिंह , एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, सीओ पंकज श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर स्तर के अफसर भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

बिहारीपुर चौकी से शुरू हुए इस फ्लैग मार्च में अधिकारियों ने भीड़भाड़ और संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा शांति बनाए रखने की अपील की। एडीजी रमित शर्मा ने जोन के सभी पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान पूरी रणनीति बनाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
गौरतलब है कि बरेली को हमेशा से त्योहारों के समय संवेदनशील माना जाता है। इस बार 18 अगस्त से शुरू हो रहे आला हजरत के उर्स-ए-रिजवी को देखते हुए भी सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा और हर त्योहार सकुशल संपन्न कराया जाएगा।

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

6 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

16 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

18 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

20 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

20 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago