Advertisement

रामगंगा में उफान, मीरगंज-आंवला संपर्क मार्ग बंद, हजारों बीघा फसल जलमग्न

बरेली। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और डैम से छोड़े जा रहे पानी के चलते रामगंगा नदी उफान पर है। इसके साथ ही सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। मीरगंज और आंवला को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग कट जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जबकि कई गांवों की सड़कों पर पानी का सैलाब नजर आ रहा है।

तेज़ बहाव और लगातार कटान से किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने पर प्रशासन ने अस्थायी दीवार बनाकर आवाजाही रोक दी है।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि सभी एसडीएम को अलर्ट किया गया है और उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है। “रामगंगा के जलस्तर पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। जिन गांवों में फसलों या किनारे पर पानी पहुंच गया है, वहां राहत और बचाव की पूरी व्यवस्था की गई है,” डीएम ने कहा।

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री, पशुओं के लिए चारा, दवाइयों और एंटी-स्नेक किट की व्यवस्था सुनिश्चित की है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है और सभी टीमें ड्यूटी पर तैनात हैं। प्रशासन का दावा है कि हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है।

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

6 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

16 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

19 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

20 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

21 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago