पीलीभीत।देवीपुरा गौशाला में 100 से अधिक गौवंशों की मौत के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को बुधवार को सूचना मिली कि गौशाला में भारी संख्या में पशुओं की असमय मौत हो चुकी है। सूचना पर संगठन की टीम मौके पर पहुंची, जहां का नजारा हृदयविदारक था—कई मृत गौवंश गड्ढों में सड़ रहे थे, कुछ पानी में तैरते मिले, जबकि अनेक बीमार और घायल अवस्था में तड़पते देखे गए।
युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा गौवंश संरक्षण के लिए पर्याप्त बजट और संसाधन उपलब्ध कराए जाने के बावजूद यह स्थिति संचालन में गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है, पूर्व में भी यहां ऐसे मामले सामने आए हैं, जिन पर प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए।
हिंदू महासभा ने उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि गौशाला के संचालन में लापरवाही बरतने वाले बीडीओ, ग्राम प्रधान, सचिव, केयरटेकर और अन्य जिम्मेदारों पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, भारतीय दंड संहिता सहित प्रासंगिक धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही मृत गौवंशों का तत्काल दफन, संक्रमण रोकथाम की व्यवस्था, तथा जीवित और घायल पशुओं के लिए भोजन, चिकित्सा और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाए।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, युवा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मौर्य, कृष्णा साहनी, युवा नगर उपाध्यक्ष रोहित वर्मा, जिला मंत्री राजेंद्र वर्मा, युवा नगर अध्यक्ष राहुल राठौर, मीडिया प्रभारी प्रेम सागर शर्मा, सुभाष बाबू, अमित अवस्थी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…