बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर्व को लेकर बरेली में तिरंगे के रंग में देशभक्ति की अद्भुत झलक देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के मार्गदर्शन में कालीबाड़ी मंडल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया।
कालीबाड़ी मंडल की तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, कोतवाली से प्रारंभ होकर नवल्टी, पटेल चौक, बटलर प्लाज़ा, चौकी चौराहा होते हुए कमिश्नरी स्थित अमर शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई। वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की यात्रा मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल राजपूत के नेतृत्व में मठ की चौकी, डॉ. नवल, आलमगिरिगंज से प्रारंभ होकर मजदूर अड्डा, गंगापुर, मारवाड़ी गंज, पार्टी पैलेस, भगवान वाल्मीकि चौराहा होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई। इन यात्राओं में महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
संत मंगल पुरी इंटर कॉलेज में छात्रों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता व तिरंगा यात्रा का आयोजन
इसी क्रम में मीरगंज के संत मंगल पुरी इंटर कॉलेज में भी तिरंगे की शान देखने को मिली। यहां बुधवार को छात्रों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को उप प्रबंधक बाबा अरविंद गिरी ने सम्मानित किया। इसके बाद मीरगंज एसडीएम इशिता किशोर और प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने संयुक्त रूप से तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली मढ़ी सत्याना से प्रारंभ होकर सिरौली चौराहा, डाकघर होते हुए वापस कॉलेज में सम्पन्न हुई। इसमें बीडीएम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।
पूरे जिले में निकली इन तिरंगा यात्राओं और रैलियों में देशभक्ति के नारे गूंजे और शहर का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा।
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…