Advertisement

home

42 घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में फंसी महिला, लाखों रुपए की मांग; पुलिस ने किया रेस्क्यू

बरेली। डॉयल 112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस ने एक महिला को 42 घंटे के ‘डिजिटल अरेस्ट’ से मुक्त कराया। पीड़िता गुलशन कुमारी, निवासी एकतानगर, थाना प्रेमनगर, ने बताया कि 11 अगस्त दोपहर 3 बजे से अनजान फोन नंबर से कॉल आ रही थी।

लाखों रुपए की मांग

कॉलर ने खुद को सरकारी एजेंसी से जुड़ा बताते हुए अरेस्ट वारंट और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में फंसाने की धमकी दी, 70 लाख रुपये की मांग की और घर में ही रहने को कहा। साथ ही, इस बारे में किसी को न बताने का निर्देश दिया।

एसपी सिटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे

सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी, प्रेमनगर पुलिस और डॉयल 112 टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर ने पीड़िता को साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट से बचाव के तरीके समझाए।

पुलिस की जनता सेअपील

डिजिटल अरेस्ट का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। अनजान नंबर से आने वाली कॉल या वीडियो कॉल पर भरोसा न करें और अपनी निजी जानकारी साझा न करें। यदि कोई डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाए, तो तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 से संपर्क करें।

 

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

5 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

15 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

17 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

19 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

19 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago