Advertisement

home

फेल होने के डर से लापता हुई नर्सिंग छात्रा, पिता को भेजा सुसाइड वीडियो

बरेली। थाना फरीदपुर क्षेत्र के बकैनिया गांव की नर्सिंग छात्रा सुधा यादव फेल होने के डर से घर से लापता हो गई। सुधा के परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। कुछ देर बाद छात्रा ने अपने पिता को एक वीडियो भेजा, जिसमें वह कह रही है— “मम्मी-पापा, रिजल्ट खराब आया है, डांट के डर से मैं अपनी जान दे रही हूं”।

वीडियो में सुधा को एक बोतल से तरल पदार्थ पीते हुए भी देखा जा सकता है। इस वीडियो के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल पुलिस से संपर्क कर बेटी को बचाने की गुहार लगाई।

पुलिस का कहना है कि छात्रा की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और संभावित स्थानों पर खोजबीन जारी है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago