पीलीभीत।देवीपुरा गौशाला विकासखण्ड मरौरी में भारी लापरवाही के मामले में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार शर्मा को उनके पदीय दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन न करने पर निलंबित कर दिया है।
मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो में कई गौवंश मृत अवस्था में नजर आए। वीडियो में गौवंशों के शव समुचित तरीके से दफनाए बिना जलभराव वाले क्षेत्र में पानी में तैरते हुए दिखे। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर औचक निरीक्षण किया, जिसमें करीब 15 से 20 गौवंशों के शव तैरते पाए गए।
जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, खण्ड विकास अधिकारी मरौरी और उप पशु चिकित्साधिकारी मरौरी से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, ग्राम प्रधान छोटे लाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
पूरे मामले की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नामित किया गया है। इस घटना ने जिले में पशु संरक्षण और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…