Advertisement

home

पीलीभीत में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे के रंग में रंगा शहर

पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर में देशभक्ति का उत्साह चरम पर रहा। गुरुवार की शाम से ही सरकारी इमारतों और प्रमुख बाजारों में तिरंगा रोशनी और सजावट की रौनक छा गई थी। शहर के मंदिरों को केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारों से सजाकर मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया।

शुक्रवार सुबह विभिन्न सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आलोक कुमार और सीएमएस डा. रतन कुमार सुमन सहित सभी विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने मां भारती के वीर सपूतों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बांसुरी नगरी “भारत माता की जय” और “अमर शहीद अमर रहें” के नारों से गुंज उठी।

शहर से लेकर गांव तक देशभक्ति का माहौल रहा। जगह-जगह सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा यात्राएं और देशभक्ति गीतों के आयोजन कर जश्न को यादगार बनाया।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago