पीलीभीत। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बीच ड्यूनी डैम से 51 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से देवहा नदी उफान पर है। इसके चलते शहर और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। शुक्रवार को कई निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
ड्यूनी डैम में पानी का दबाव बढ़ने के बाद गुरुवार सुबह से ही देवहा नदी में पानी छोड़ा जाने लगा, जो रात तक 51 हजार क्यूसेक पहुंच गया। इससे नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है और लोगों को नदी के किनारे न जाने तथा जरूरी सामान सुरक्षित स्थान पर रखने की हिदायत दी है।
बाढ़ की जद में आने वाले इलाके
डैम से पानी छोड़े जाने के बाद शहर के बेनी चौधरी और फीलखाना इलाके खतरे में हैं, हालांकि अभी आबादी वाले हिस्से में पानी नहीं घुसा है। वहीं, चंदोई–नावकूड़ मार्ग पर पानी बहना शुरू हो गया है।
तहसील सदर की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को सतर्क रहने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उधर, पहाड़ों पर जारी बारिश से नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…