पीलीभीत। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बीच ड्यूनी डैम से 51 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से देवहा नदी उफान पर है। इसके चलते शहर और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। शुक्रवार को कई निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
ड्यूनी डैम में पानी का दबाव बढ़ने के बाद गुरुवार सुबह से ही देवहा नदी में पानी छोड़ा जाने लगा, जो रात तक 51 हजार क्यूसेक पहुंच गया। इससे नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है और लोगों को नदी के किनारे न जाने तथा जरूरी सामान सुरक्षित स्थान पर रखने की हिदायत दी है।
बाढ़ की जद में आने वाले इलाके
डैम से पानी छोड़े जाने के बाद शहर के बेनी चौधरी और फीलखाना इलाके खतरे में हैं, हालांकि अभी आबादी वाले हिस्से में पानी नहीं घुसा है। वहीं, चंदोई–नावकूड़ मार्ग पर पानी बहना शुरू हो गया है।
तहसील सदर की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को सतर्क रहने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उधर, पहाड़ों पर जारी बारिश से नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…
बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…
बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…
बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…
बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे…