Advertisement

home

आंवला में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण

उमाभारती बोलीं रानी राष्ट्र की धरोहर

बरेली। जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर आंवला में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहाँ मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा भी हुई, जिसमें रानी अवंतीबाई के जीवन संघर्ष और बलिदान से सभी को अवगत कराया गया। मंच से समाज को एकजुट होने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि “रानी अवंतीबाई राष्ट्र की धरोहर हैं, वह हमारे लिए गौरव हैं। उन्होंने पूरे समाज और देश के लिए संघर्ष किया।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ की सोच को ध्यान में रखते हुए आज देश को सभी को साथ लेकर चलना है।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उमा भारती ने कहा कि “पहले उत्तर प्रदेश में किस तरह बूथ कैप्चरिंग होती थी, अपराधियों को चुनाव लड़ाया जाता था, आज वही लोग वोट चोरी की बात करते हैं।” अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को पहले आंतरिक शुद्धिकरण करना चाहिए। “हमने 50 साल तपस्या की है तब जाकर ऐसी पार्टी बनाई है।” वहीं राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर जिम्मेदारी समझनी चाहिए, सिर्फ सत्ता पक्ष ही नहीं विपक्ष की भी बड़ी जिम्मेदारी होती है।

वहीं केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने समाजवादी पार्टी को “परिवारवादी पार्टी” बताते हुए कहा कि उसमें सिर्फ यादव परिवार का ही विकास हुआ है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले कि “जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, कांग्रेस को यह पच नहीं रहा। जहां जीत जाते हैं, तब कुछ नहीं कहते और जहां हार जाते हैं, वहां ईवीएम पर सवाल उठाते हैं।”

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में लोधी समाज के लोग और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

5 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

15 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

17 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

19 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

19 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago