Advertisement

home

अपहरण के बाद 10 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बरेली। जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के टिटौली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10 साल के आहिल पुत्र सखावत का अपहरण कर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका फुफेरा भाई वसीम पुत्र नफीस निकला।

आरोपी वसीम ने आहिल को अगवा करने के बाद परिवार से 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। वारदात का खुलासा होने पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। बरामदगी के दौरान वसीम ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से उसके दोनों पैरों में घुटनों के नीचे चोट लगी।

आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल और बाइक बरामद की गई। शाही क्षेत्र के जंगल में बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अनुराग आर्य रात में ही मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल आरोपी वसीम पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago