Advertisement

home

पैर फिसलने से पीलाखार नदी में डूबा युवक ,तैराक तलाशने में जुटे

बरेली। मीरगंज के गॉव सिंधौली का चंद्रसेन (40) पुत्र शंकरलाल पीलाखार नदी पानी में डूब गया।वह सोमवार दोपहर बारह बजे से लापता था।लापता को इधर -उधर तलाशा ,लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। अब मंगलवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम भी डूबे युवक की तलाश में जुटेगी। सिंधौली निवासी चंद्र सेन(40) पुत्र शंकर लाल दिवाकर सोमवार दोपहर घर से खेत पर जाने की बात कह कर निकले थे, लेकिन दोपहर तक घर पर नहीं लौटे।स्वजन ने इधर उधर उनको तलाशा , लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इस दौरान सूचना मिली कि युवक को पानी में डूबते हुए देखा गया है। इसके बाद नदी के पानी में डूबने का शक जाहिर हुआ। स्वजनों से सूचना मिलने पर तहसील से तहसीलदार अधीनस्थों राजस्व निरीक्षक , लेखपालों के साथ , थाने से एसओ प्रयागराज सिंह हल्का दारोगा के साथ गांव सिंधौली क्षेत्र स्थित घटना स्थल पर पहुंचे। स्थानीय तैराकों ने नदी पानी में उतरकर तलाश शुरू की। पानी बहाव तेज होने से तलाश में दिक्कत आई, फिर भी गोताखोरों ने हिम्मत नहीं हारी और तलाश को जारी रखा, मगर देर शाम तक सफलता हाथ नहीं लग सकी।कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि शौच उपरांत हाथ मुंह धोने अथवा नहाने के लिए नदी पानी में उतरे होंगे और पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गए होंगे।स्वजनों ने सोमवार दोपहर घटना की जानकारी तहसील और कोतवाली पुलिस प्रशासन को दी। स्थानीय मछुआरों और तैराको ने जाल डालकर तलाशे जाने का प्रयास किया। मगर देर शाम तक पता नहीं चला। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी एनडीआरएफ को दे दी गई है।मंगलवार सुबह डूबे व्यक्ति को खोजने में जुटेगी , वहीं बीती आठ अगस्त को सिधौली गौंटिया गाँव के दुर्गाप्रसाद पुत्र खेमकरन की भी इसी पीलाखार नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी।

Express views

Recent Posts

रीलबाजी का खुमार: हाईवे पर धमाके और ओवरब्रिज पर डांस, धृतराष्ट्र बनी खाकी

रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स…

6 hours ago

शादी में आई ढाई वर्षीय मासूम लापता, दो दिन से नहीं लगा सुराग, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…

20 hours ago

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

21 hours ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

2 days ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

2 days ago

प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…

2 days ago