Advertisement

home

चौदह दिवसीय श्री कृष्ण लीला मेले का उद्घाटन, 31 अगस्त को कंस बध होगा

बरेली। मीरगंज में सैकड़ों वर्षो पुराने मेले का उद्घाटन मंगलवार को पारम्परिक रीति रीवाज से किया गया। विधि विधान से भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गयी। मंगलवार को प्रारम्भ हुये मेले का उद्धघाटन बरेली रामपुर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने किया।
बता दें कि मीरगंज के मढ़ी सत्याना ग्राउंड पर पिछले सैकड़ों वर्षों से मेले का आयोजन होता चला आ रहा है। मंगलवार को 14 दिवसीय मेले का उद्घाटन बरेली रामपुर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष धनेन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ अल्फू बाबू ने बताया 31 अगस्त को कंस वध होगा तथा 1 सितंबर को झांकी निकाली जाएगी जो पूरे नगर में घूमते हुए मेले पर समाप्त होगी। मेला उद्घाटन के समय भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, मीरगंज अध्यक्ष योगेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना बाबू, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार,रमेश कुर्मी,मेला प्रबंधक महेश गुप्ता, प्रबंधक नीरेश गुप्ता, लव गुप्ता, अर्पित गुप्ता, पप्पू शर्मा, बब्लू गुप्ता, अन्ना गुप्ता, हरसाहय मौर्य, प्रेम मौर्य आदि उपस्थित रहें।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago