Advertisement

home

योगी मॉडल का बरेली प्रयोग: DDMS ऐप बना पुलिसिंग का नया हथियार

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को साकार करते हुए बरेली पुलिस ने क्राउड कंट्रोल और ट्रैफिक मैनेजमेंट में बड़ा नवाचार किया है। आईपीएस अंशिका वर्मा द्वारा विकसित डायनेमिक ड्यूटी मैनेजमेंट सिस्टम (DDMS) ऐप का पहली बार आला हजरत उर्स और गंगा महारानी शोभायात्रा में प्रयोग हुआ, जिसने लाखों की भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह स्मार्ट और पारदर्शी बना दिया।

इस ऐप से 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी डिजिटल रूप से चेक हुई। हर पुलिसकर्मी को लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिले, जबकि बाहर से आई फोर्स को अलग एक्सेस प्रदान किया गया। QR कोड आधारित ड्यूटी कार्ड और मैप नेविगेशन की मदद से जवान सीधे अपने प्वॉइंट तक पहुंचे। अधिकारी डैशबोर्ड से सभी ड्यूटी प्वॉइंट और मूविंग ड्यूटी को लाइव मॉनिटर कर सके और तुरंत अलर्ट जारी कर पाए।

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि इस ऐप ने भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को पहले से कहीं आसान और सुरक्षित बना दिया। बरेली में सफल प्रयोग के बाद अब इस हाईटेक सिस्टम को पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी है, जिससे बड़े धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में पुलिसिंग को नया स्मार्ट मॉडल मिलेगा।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago