Advertisement

home

पीलीभीत : दीप प्रज्वलन के साथ सम्पन्न हुआ विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस कार्यक्रम

पीलीभीत।यशवंतपुरी रोड पर शुक्रवार को एक वेंकट हाल में  विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी विहिप एवं संघ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर किया।

यह आयोजन प्रातः 9 बजे आरम्भ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक लोगों व प्रबुद्ध जनों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।

मुख्य अतिथि संघ चालक ओमप्रकाश जी ने अपने उद्बोधन में संगठन की राष्ट्र सेवा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर प्रेरक विचार रखे। साथ ही उन्होंने संगीत की शताब्दी वर्ष में प्रवेश के अवसर पर पांच परिवर्तन विषय पर विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य वक्ता विहिप जिला उपाध्यक्ष जगदीश ने संगठन की ऐतिहासिक यात्रा, भावी संकल्पों और मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 29 अगस्त 1964 को विहिप की स्थापना समाज में सनातन संस्कृति की रक्षा और हिंदू समाज के हितों के लिए हुई थी। उन्होंने धर्मांतरण, गौ सेवा,और लव जिहाद जैसे गंभीर विषयों पर कहा कि विहिप समाज में इस प्रकार की गतिविधियों को कभी सफल नहीं होने देगा।

अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य चरण सिंह ने की, जबकि बहन परमजीत कौर ने सभी अतिथियों व सहभागियों का भावपूर्ण आभार व्यक्त किया।
संचालन नगर मंत्री संजीव कुमार ने किया।

विशिष्ट उपस्थिति में संतोष मिश्रा, आदित्य ओझा, राकेश मौर्य, विपिन , राहुल यादव सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

संगठनात्मक निर्णय के अंतर्गत कार्यक्रम के दौरान खंड समिति का गठन किया गया, जिसमें खंड अध्यक्ष का दायित्व राहुल यादव को सौंपा गया।

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

4 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

14 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

16 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

18 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

18 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago