पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) के अवसर पर विभिन्न शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. विभव सक्सेना ने बच्चों को अंतरिक्ष की सामान्य अवधारणा से अवगत कराते हुए भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बच्चों को प्रेरित करने के लिए उनसे जुड़ी वीडियो क्लिप और लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
इस अवसर पर बच्चों के बीच कला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं ऋषभ, झलक वर्मा, कृष्णा, कौशल राज, सोनी, हेमलता, साधना, आस्था शर्मा, गुंजन, दीक्षा, सुहानी, मानव, आदित्य, आर्यन कुमार मौर्य, प्रांशी, चंदा, पल्लवी, हेमलता और सुरभि को डॉ. विभव सक्सेना द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षिकाएं श्रीमती ममता देवी, श्रीमती अंजना शुक्ला, श्रीमती प्रगति धामी और श्रीमती प्राज्ञी अग्रवाल भी मौजूद रहीं।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…