Advertisement

home

पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर फॉर्च्यूनर और टेंपो की भीषण टक्कर

  • दो मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल

रिपोर्ट:अवनीश श्रीवास्तव

पीलीभीत। जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सरदार नगर बिसेन के पास बने पेट्रोल पंप के समीप सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और सवारी से भरे टेंपो की जोरदार भिड़ंत में दो मासूम बच्चों सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का मंजर

चश्मदीदों के अनुसार, पीलीभीत की ओर से आ रहा टेंपो और अमरिया की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही फॉर्च्यूनर पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर के समीप आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो चालक समेत कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शव सड़क पर बिखर गए और चीख-पुकार मच गई।

मृतक और घायल

जहानाबाद के ईएमओ डॉक्टर के अनुसार मृतकों में तीन वर्षीय विजय, तीन वर्षीय राजदा, 40 वर्षीय जनिशां और दस वर्षीय एक अन्य बच्चा शामिल हैं।
गंभीर रूप से घायल लोगों में फरीदा (35 वर्ष), फरजान (8 वर्ष), मुस्कान (22 वर्ष) और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। इनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

चश्मदीदों की गवाही

स्थानीय लोगों ने बताया कि फॉर्च्यूनर गलत दिशा में आ रही थी और अनियंत्रित होकर टेंपो में जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। बच्चों और महिलाओं की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही थाना जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि घायलों को जिला अस्पताल, पीलीभीत में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हाईवे से मलबा हटाकर यातायात सुचारू कराया।

इलाके में मातम

इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है और गांव में मातम का माहौल है।

Express views

Recent Posts

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…

1 day ago

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

2 days ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

2 days ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

2 days ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

2 days ago

CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

डायल-112 पर दी थी धमकी, भोजीपुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा गिरफ्तारी के बाद…

2 days ago