Advertisement

home

बरेली : अपहरण और हत्या मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार मिला SSP से

बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम टिटौली में हुए 10 वर्षीय आहिल के अपहरण और हत्या के मामले में परिजनों ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य से मुलाकात कर फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

घटना का विवरण

17 अगस्त 2025 की शाम लगभग 5 बजे आहिल का अपहरण कर लिया गया था। उसी दिन रात करीब 10 बजे उसके पिता सखावत के मोबाइल पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें बच्चे को छोड़ने के बदले 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई थी। फिरौती न देने पर अपहरणकर्ताओं ने आहिल की गला रेतकर हत्या कर दी थी।

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ग्राम टिटौली निवासी वसीम पुत्र नफीस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

फरार आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर

पीड़ित परिवार का आरोप है कि वसीम के साथी आसिक पुत्र नवी हसन और अनीस पुत्र रईस अहमद अब तक फरार हैं। बताया जाता है कि इन्हीं लोगों ने नया सिम खरीदकर उसी से फिरौती का मैसेज भेजा था।

पीड़ित परिवार की SSP से गुहार

आहिल के पिता सखावत ने SSP से मुलाकात कर फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। SSP ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस की सक्रियता

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

14 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

16 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

17 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

18 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

1 day ago