Advertisement

home

हनी ट्रैप गिरोह की महिला सहित पांच गिरफ्तार, हनी ट्रैप मे फंसाकर करते थे ठगी और मारपीट

बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला समेत पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गिरोह के पास से घटना में प्रयुक्त 06 मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो कार (UP25CP0020) बरामद की गई है। गिरफ्तारी निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड मिनी बाईपास रोड के पास से हुई।

पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना आकाश पुत्र नरेश कुमार है जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर लाखों की रंगदारी वसूलने की साजिश रची थी। गिरोह की मुख्य सदस्य हनी उर्फ नेहा खान पहले पीड़ित से फोन पर बातचीत कर उसे अपने जाल में फंसाती थी और फिर होटल या सुनसान जगह पर बुलाकर गिरोह के अन्य सदस्य पीड़ित को घेर लेते थे।

ताजा मामले में अमित राठौर नामक युवक को होटल सहगल बुलाया गया, जहां उसे गिरोह के गुड्डू बंजारा, अवधेश, आकाश, मिथलेश और अन्य साथियों ने स्कॉर्पियो में डालकर ले जाया। मिनी बाईपास पर ले जाकर पीड़ित से मारपीट कर वीडियो-फोटो वायरल करने और बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। मजबूरन पीड़ित ने गिरोह को 30 हजार रुपये और सोने की अंगूठी सौंप दी। इसके बाद लगातार उसे और पैसे देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर हनी उर्फ नेहा खान, गुड्डू बंजारा, अवधेश, आकाश और मिथलेश गंगवार को धर दबोचा। गिरोह का एक और सदस्य मोहित मिश्रा व दो अज्ञात अभी फरार बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपियों पर मुकदमा संख्या 773/2025 धारा 318(4)/308(6)/115(2)/127(2) बीएनएस थाना इज्जतनगर में कार्रवाई की गई है। सभी को रिमांड हेतु अदालत में पेश किया जा रहा है।

पुलिस की मानें तो गिरोह के शातिर सदस्य कई युवकों को हनी ट्रैप के जरिए फंसा चुके हैं और उनकी ब्लैकमेलिंग का शिकार लोग अब तक सामने नहीं आए थे। इज्जतनगर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

13 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

16 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

17 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

18 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

1 day ago