Advertisement

home

सूदखोरों ने महिला और बेटी के साथ की बदतमीजी, SSP से की शिकायत

बरेली।थाना इज्जतनगर क्षेत्र परतापुर निवासी नसीम खानम ने एसएसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर दबंग प्रवृत्ति के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नसीम खानम का कहना है कि उनके पति ठेकेदारी का काम करते हैं और उनके पार्टनर फहीम उददीन व गौरव ठेकेदार के बीच पैसों का लेन-देन हुआ था। गौरव को 12 लाख रुपये की जरूरत थी, जिसके लिए फहीम उददीन ने अपने चाचा अकील उददीन और नईम उददीन से रुपये दिलवाए थे। इसके बाद आंशिक भुगतान बैंक खातों और चेक के जरिए किया गया।

आरोप है कि इसके बावजूद दबंगों ने नसीम खानम के पति को कमरे में बंद कर जबरन जमीन पर हस्ताक्षर करवा कर एग्रीमेंट करा लिया। 24 अगस्त को दोपहर में जब घर पर बच्चे अकेले थे तभी अकील उददीन और नईम उददीन घर में घुस आए और बड़ी बेटी इरम से छेड़छाड़ की। इस दौरान विरोध करने पर पुत्र को उठाने की कोशिश भी की गई। बेटियों के विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

नसीम खानम का आरोप है कि उक्त लोग भू-माफिया व दबंग प्रवृत्ति के हैं, सूद पर पैसे का अवैध कारोबार करते हैं तथा इनके विरुद्ध थाना नवाबगंज में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पीड़िता ने एसएसपी से परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago